उत्तराखण्डसंस्कृति
महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्य सचिव ने उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किए अर्पित
देहरादून 02 अक्टूबर,2026 । मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित
किए। साथ ही, सचिवालय के अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा भी गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भारतखंडे संगीत महाविघालय द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन का समवेत गायन किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु, आर.मीनाक्षी सुन्दरम,सचिव नितेश कुमार झा,अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे एवं नवनीत पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी – कर्मचारी भी उपस्थित थे।
