उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं ने मोहा मन, अग्रवाल समाज की मातृशक्ति ने दी मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां

देहरादून, 30 अगस्त। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व से पूर्व अग्रवाल समाज देहरादून महिला प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को पटेल नगर स्थित होटल कैलिस्ता में भगवान श्रीकृष्ण एवं माता यशोदा की बाल लीलाओं पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज की मातृशक्ति ने नृत्य नाटिका और भजनों के माध्यम से श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं तथा राधा-कृष्ण के प्रेम को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी एवं भगवान श्रीकृष्ण की पवित्र ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर निर्मल गोयल, रीना सिंघल, अंजलि, कमलेश अग्रवाल, संजय कुमार गर्ग, सतीश कंसल, आरसी गर्ग, अमित गोयल, कपिल गुप्ता, दीपक शरण अग्रवाल, धन प्रकाश गोयल एवं एमसी गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद “महाराजा अग्रसेन जी की जय” और “लड्डू गोपाल की जय” के जयघोष से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
नृत्य नाटिका ने बांधा समां
कार्यक्रम में कन्क कला केंद्र, प्रख्यात श्रीमती बीना अग्रवाल, जुनून डांस अकादमी एवं प्रतिभा डांस अकादमी से जुड़ी कलाकारों तथा अग्रवाल समाज की मातृशक्ति ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। “मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो”, “बड़ा नटखट है कृष्ण कन्हैया”, “यशोदा का नंदलाला ब्रज का उजाला है” तथा “एक मीरा, एक राधा, दोनों ने श्याम को चाहा” जैसे मधुर गीतों पर प्रस्तुत नृत्य नाटिकाओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसके अलावा श्रीमती प्रिया, अंजना, कविता, रचना सहित मातृशक्ति ने मधुर भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में भक्ति और उल्लास का रंग भर दिया।
सभी प्रतिभागियों को दिए आकर्षक पुरस्कार
कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाली सभी मातृशक्ति एवं कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आकर्षक पुरस्कार भेंट किए गए। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और भक्ति गीतों पर पूरा सभागार भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया।
जनप्रतिनिधियों समेत बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक सविता कपूर, पूर्व राज्य मंत्री दिनेश अग्रवाल, राज्य मंत्री विशाल गुप्ता, सिद्धार्थ अग्रवाल, वैभव अग्रवाल एवं लक्ष्मी अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महिला अध्यक्ष निर्मल गोयल, महामंत्री रीना सिंघल, अंजनी गुप्ता, कोषाध्यक्ष आभा अग्रवाल, अध्यक्ष संजय कुमार गर्ग, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, युवा अध्यक्ष सतीश कंसल, महामंत्री अमित गोयल, कोषाध्यक्ष कपिल गुप्ता, धन प्रकाश गोयल, आरडी अग्रवाल, आरती गर्ग, डॉ. राधेश्याम अग्रवाल, स्नेहलता गुप्ता, आशीष बंसल, पूनम, परमिला, अंजली, कान्हा मित्तल सहित अग्रवाल समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button