उत्तराखण्डराजनीति
भाजपा ने की प्रदेश प्रवक्ता टोली की घोषणा
देहरादून 25 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में संगठनात्मक स्तर पर प्रदेश प्रवक्ता टोली का विस्तार करते हुए आठ नए प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर इन नियुक्तियों को किया गया है।
उन्होंने कहा कि नए प्रवक्ताओं के शामिल होने से पार्टी की मीडिया एवं संचार व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। प्रवक्ता टोली पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
भाजपा की ओर से जारी संलग्न सूची में नव नियुक्त प्रदेश प्र
वक्ताओं के नाम शामिल किए गए हैं।