उत्तराखण्डधर्म-कर्म

फूलों के बंगले में हुआ भगवान भोलेनाथ का अद्भुत छप्पन भोग श्रृंगार

सावन के अंतिम सोमवार पर श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में देर रात तक उमड़े श्रद्धालु, 51 किलो खीर का प्रसाद वितरित

देहरादून,24 अगस्त। परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर में भगवान भोलेनाथ का फूलों के बंगले में भव्य एवं मनमोहक छप्पन भोग श्रृंगार किया गया। विशेष फूलों से सजाए गए गर्भगृह में भगवान भोलेनाथ के दिव्य स्वरूप के साथ 56 प्रकार के मिष्ठान एवं विभिन्न व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया।
दिगंबर दिनेश पुरी जी ने बताया कि सायंकाल श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी के गर्भगृह में विशेष रूप से फूलों का बंगला तैयार किया गया। इसमें भगवान भोलेनाथ को छप्पन भोग अर्पित कर अद्भुत श्रृंगार किया गया। इस दिव्य दर्शन के लिए देर रात तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते रहे। इस दौरान सामूहिक श्रृंगार आरती भी की गई।
इससे पूर्व प्रातःकाल सेवादल एवं भक्तजनों द्वारा रुद्री पाठ के साथ भगवान भोलेनाथ का सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन कर सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की।
मंदिर में श्रद्धालुओं को 51 किलो दूध से निर्मित खीर का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए भी बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर दिगंबर दिनेश पुरी, विकी गोयल, रोहित अग्रवाल, सोहनलाल गर्ग, बॉबी वर्मा, अंकुर जिंदल, अनिल गोयल, मनोज, विनोद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में सेवादल के सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button