उत्तर प्रदेशसंस्कृति

जलालाबाद के जे.पी. जैन प्राइमरी स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

जलालाबाद 15 अगस्त । श्री जे.पी. जैन प्राइमरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सायन अली खान एवं विद्यालय प्रबंधक सुशील जैन ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
मुख्य अतिथि सायन अली खान ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्होंने बच्चों से मेहनत और लगन के साथ शिक्षा प्राप्त कर अपने कस्बे एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अति थियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। महिमा, गीतांजलि, आकांक्षा, नमन, धैर्य, पारस जैन, अवनी जैन, सचिका, ऋषिका जैन, मान्या, श्री, आर्णिका, अनिश्का, वेदिका, चिराग सहित अनेक बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की सभी अतिथियों एवं अभिभावकों ने जमकर सराहना की।
कार्यक्रम में सुशील जैन, रणबीर सिंह, सैनी, राजेश सैनी, निशांत बजाज, आशुतोष, अतुल गोयल, शिवम एवं रिकी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य राज जैन के साथ शिक्षकगण सरिता, राधिका शर्मा एवं ऋषभ जैन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button