उत्तराखण्डराज्यसंस्कृति

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग परिसर में ध्वजारोहण, महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

देहरादून,15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक श्री बंशी धर तिवारी ने विभागीय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
महानिदेशक श्री तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर हमें राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर अपर निदेशक श्री आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक श्री के.एस. चौहान, उपनिदेशक श्री मनोज श्रीवास्तव, श्री रवि बिजारनीया, श्रीमती अर्चना सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button