उत्तराखण्डराजनीति
मुख्यमंत्री धामी से कैबिनेट मंत्री खजान दास की शिष्टाचार भेंट
राज्य के समग्र विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं समेत विभिन्न समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा

देहरादून,4 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री के बीच राज्य के समग्र विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न समसामयिक विषयों को लेकर चर्चा हुई।
भेंट के दौरान प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने, आमजन के हित से जुड़े विषयों तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया।