उत्तराखण्डआपदा

संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे सात लोगों का सफल रेस्क्यू, फायर सर्विस व SDRF ने बचाई जान

देहरादून, 19 जुलाई 2026। संतला देवी मंदिर के समीप नदी के बीच फंसे सात लोगों को फायर सर्विस देहरादून और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने सफल रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नदी में तेज बहाव के कारण सभी लोग बीच धारा में फंस गए थे।
सिटी कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही फायर स्टेशन देहरादून की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रेस्क्यू अभियान में डीवीआर आकाश चौधरी, फायरमैन विनोद, फायरमैन भूपेंद्र, महिला फायरमैन अंजलि तथा महिला फायरमैन शालिनी शामिल रहे।
फायर सर्विस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने मल्टी-पर्पज रोप, थ्रो बैग एवं अन्य रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से अभियान चलाया और सभी सात लोगों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया।
रेस्क्यू किए गए लोगों में सुशील (26), मुकेश (35), प्रेम कुमार (27), रोशन गुप्ता (32), राजेश (30), पवन (25) और सूरज (30) शामिल हैं। इनमें अधिकांश लोग देहरादून के सीमाद्वार एवं बल्लीवाला क्षेत्र के निवासी हैं।
रेस्क्यू अभियान के दौरान सीओ मसूरी, थाना कैंट पुलिस के अधिकारी एवं जवान मौके पर मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में सक्रिय सहयोग किया।
फायर सर्विस और एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया तथा सभी लोगों की जान सुरक्षित बचा ली गई।

Related Articles

Back to top button