उत्तराखण्डपर्यटन

सरोवर नगरी में गुनगुनी धूप निकलने से वीकेंड के चलते दिखाई दी चहल कदमी।पर्यटकों ने नोकाविहार का उठाया लुत्फ़

नैनीताल 11जुलाई। (ललित जोशी) नैनीताल सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत जनपद नैनीताल में गुनगुनी धूप निकलने से चहल कदमी दिखाई दे रही है। आज सुबह से आसमान साफ नजर आ रहा था तो थोड़ी बहुत गुनगुनी धूप भी निकल आयी। जिससे स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों ने भी धूप का आनन्द लेते हुए नोकाविहार का लुफ्त उठाया।
यहाँ वीकेंड के चलते पर्यटकों का संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है । साथ ही पर्यटक यहाँ नैना देवी मंदिर समेत बाबा नीम करोली धाम के दर्शनों के अलावा पर्यटक स्थलों का भी भरपूर आनंद उठा रहे हैं। यहाँ बता दें 8 जुलाई से 10 जुलाई देर रात तक बारिश का दौर जारी था।
जिसके चलते दो दिन स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा अवकाश घोषित किया गया। आज सुबह से ही आसमान साफ नजर आते ही पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई। बारिश बन्द हो जाने से तमाम लोगों ने भी धूप का लुफ्त उठाया तो वही रोजमर्रा कार्य करने वाले दुकानदारों के चेहरे में भी मुस्कराहट साफ साफ देखी जा रही थी। स्थानीय लोगों ने भी धूप कपड़े आदि सुखाये जो लगातार बारिश के चलते गीले हो गये थे। अलबत्ता अभी तो आसमान साफ नजर आ रहा है चारों ओर चहल पहल देखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button