उत्तराखण्डराजनीति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश के विकास संबंधी मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कर्तव्य भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया।
बैठक में राज्य के समग्र विकास, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की प्राथमिकताओं एवं जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष रखा।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राज्य के विकास एवं जनकल्याण के कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए सुशासन और विकास को गति देने के लिए आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से उत्तराखंड में विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी तथा जनहित की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयास और मजबूत होंगे।

Related Articles

Back to top button