उत्तराखण्डधर्म-कर्म

श्री श्याम सुंदर मंदिर में 43वें मूर्ति स्थापना दिवस पर नौ दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन

देहरादून 11 जून । पटेल नगर स्थित श्री श्याम सुंदर मंदिर अपना 43वां मूर्ति स्थापना दिवस समारोह एवं वार्षिक उत्सव इस वर्ष अत्यंत भव्य एवं धार्मिक वातावरण में मनाने जा रहा है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में 13 जून से 21 जून 2026 तक नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर समिति के अनुसार कथा का वाचन गंगोत्री धाम से पधार रहे प्रसिद्ध कथा व्यास डॉ. श्री कमल किशोर जी महाराज द्वारा किया जाएगा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, धर्म और मर्यादा का संदेश प्राप्त होगा।
उत्सव का शुभारंभ 13 जून को सायं 4:30 बजे भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ होगा। इस धार्मिक शोभायात्रा में 108 महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर सहभागिता करेंगी, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण का संचार होगा।
समारोह की तैयारियों के तहत मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर देहरादून पहुंचे। इस गंगाजल से मंदिर में विराजमान सभी देवी-देवताओं के विग्रहों का विशेष अभिषेक किया जाएगा। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है तथा श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
मंदिर समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीराम कथा श्रवण एवं धार्मिक आयोजनों का पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है। पूरे नौ दिनों तक कथा, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button