विश्व साइकिल दिवस पर रुद्रपुर में निकली साइकिल रैली, जल उत्सव सप्ताह का हुआ शुभारंभ

रुद्रपुर,03 जून 2026
। स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी (SARRA) के तत्वावधान में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के सहयोग से मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में साइकिल रैली एवं रेस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली/रेस को रवाना किया तथा ‘‘जल उत्सव सप्ताह’’ (1 जून से 15 जून 2026) का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से पानी की बर्बादी रोकने, नदियों एवं जल स्रोतों को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। साथ ही जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर बल दिया।
कार्यक्रम में कुल 235 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से 200 प्रतिभागियों ने साइकिल रेस में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। बालक वर्ग में अपूर्व बिष्ट ने प्रथम, देव समजदार ने द्वितीय तथा वेदान्स ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में पल्लवी प्रथम, नीलम द्वितीय और साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अतिरिक्त तीन बालक एवं तीन बालिकाओं को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी नगर, मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज कुमार शुक्ल, सदस्य सचिव सारा एवं अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई सुशील कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


