विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: ऊधमसिंह नगर में बीएलओ व सुपरवाइजरों के द्वितीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम जारी
रुद्रपुर,01 जून 2026 । जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर आयोजित किए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को द्वितीय प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए विधानसभावार एलएमटी, नोडल आईटी एवं मास्टर ट्रेनरों की तैनाती करते हुए प्रशिक्षण तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि 02 जून 2026 को विधानसभा जसपुर के प्रशिक्षण हेतु एसएलएमटी/उप जिलाधिकारी जसपुर, गदरपुर के लिए एसएलएमटी/उप जिलाधिकारी किच्छा तथा सितारगंज के लिए उप जिलाधिकारी खटीमा को नामित किया गया है। इस दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नोडल आईटी की जिम्मेदारी निभाएंगे।
इसी प्रकार 03 जून 2026 को विधानसभा काशीपुर के लिए एसएलएमटी/उप जिलाधिकारी जसपुर, रुद्रपुर के लिए उप जिलाधिकारी किच्छा तथा नानकमत्ता के लिए उप जिलाधिकारी खटीमा को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नोडल आईटी के रूप में कार्य करेंगे।
वहीं 04 जून 2026 को विधानसभा बाजपुर के प्रशिक्षण हेतु एसएलएमटी/उप जिलाधिकारी जसपुर, किच्छा के लिए उप जिलाधिकारी किच्छा तथा खटीमा के लिए उप जिलाधिकारी खटीमा को नामित किया गया है। इस दिन भी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी नोडल आईटी की भूमिका निभाएंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना सुनिश्चित करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराया जा सके।



