नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट, जताया आभार

देहरादून 08 अप्रैल । उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर अशोक वर्मा ने कहा कि इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए वे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति भी आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
अशोक वर्मा ने बताया कि उनके विभाग से संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का भरसक प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान अशोक वर्मा ने पलटन बाजार स्थित जंगम शिवालय में पूजा-अर्चना कर महंत 108 कृष्णागिरी महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इसके उपरांत उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय पहुंचकर सादगी के साथ अपना पदभार ग्रहण किया।



