उत्तर प्रदेशकाँवड यात्राताज़ा खबरधर्म-संस्कृतियातायात संबंधी

महाशिवरात्रि – बागपत में तीन दिन रुट डायवर्जन, मेरठ-बागपत हाइवे सहित कई मार्ग रहेंगे बंद: जाने वैकल्पिक मार्ग

बागपत। महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए बागपत में 14 से 16 फरवरी तक रुट डायवर्जन सिस्टम लागू किया गया है। वैकल्पिक मार्गों को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। महाशिवरात्रि पर फाल्गुनी मेले को लेकर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे, बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग और मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा, जिन्हें दूसरे रास्तों से भेजा जाएगा। इसके लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी।

ज्ञात हो कि 14 फरवरी की सुबह आठ बजे से रूट डायवर्जन सिस्टम लागू कर दिया जाएगा, जो 16 फरवरी की रात आठ बजे तक जारी रहेगा। इसमें शामली की तरफ से दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा जाने वाले वाहनों को दिल्ली नेशनल हाईवे पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्हें पानीपत, करनाल, सोनीपत होते हुए एनएच-1 से भेजा जाएगा। दिल्ली नोएडा से आने वाले वाहनों को पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर मवीकलां कट से जिले में प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्हें सोनीपत, पानीपत से करनाल होते हुए भेजा जाएगा। बड़ौत – बुढ़ाना मार्ग पर भारी वाहन का प्रवेश बंद रहेगा। इन वाहनों को शामली से करनाल, पानीपत, एनएच-1 से भेजा जाएगा। निवाडा पुल से प्रवेश नहीं मिलेगा। इस दौरान शामली-मुजफ्फरनगर जाने जाने वाले वाहनों को सोनीपत-पानीपत, जबकि हापुड़ बुलंदशहर जाने वाले वाहनों को एनएच-1 से एक्सप्रेसवे से भेजा जाएगा। बागपत-मेरठ नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को राष्ट्र वंदना चौक पर रोककर पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से भेजा जाएगा। हरियाणा जाने वाले वाहनों को भी एक्सप्रेसवे से कुंडली से भेजा जाएगा। मेरठ से आने वाले वाहनों को हिंडन पुल से पहले ही रोक दिया जाएगा। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर मेरठ से आने वाले वाहनों को खिवाई तिराहे और मेरठ की तरफ जाने वाले वाहनों को बरनावा आश्रम के पास से रोका जाएगा। एसपी प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि रूट डायवर्जन प्लान का पालन कराने के लिए पुलिसकर्मियों की डियूटी लगा दी गई है।

रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button