भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में नरेश बंसल ने नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को दी बधाई

नई दिल्ली 16 दिसंबर। आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं सांसद डॉ. नरेश बंसल ने नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. नरेश बंसल ने मिठाई खिलाकर श्री नितिन नवीन का स्वागत किया और उनके कुशल नेतृत्व एवं संगठनात्मक अनुभव की सराहना की। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि श्री नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी तथा पार्टी देशभर में अपने जनकल्याणकारी कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव से भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा।
भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा और संगठनात्मक एकता व समर्पण का संदेश दिया गया।
