महिला समूह के कार्यो व सहयोग पर चर्चा की गई

0
90

देवभूमि ब्राह्मण नारी शक्ति की बैठक आयोजित

देहरादून। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के महिला समूह देवभूमि ब्राह्मण नारी शक्ति की बैठक शनिवार को विजय रतूड़ी मार्ग सहारनपुर रोड पटेल नगर पर समिति की सदस्य अनिता शर्मा के माध्यम से आयोजित हुई। बैठक में समिति के आगामी कार्यक्रम श्री परशुराम जन्मोत्स्व 22 अप्रैल शनिवार को पूर्ण निष्ठा व समर्पण से आयोजित होगा। नारी शक्ति की सभा में समिति के छठे वार्षिक उत्सव (श्री राम कथा 22 से 30 मई) से संबंधित महिला समूह के कार्यो व सहयोग पर चर्चा की गई तथा 22 मई को श्री रामकथा के आरम्भ पर एक भव्य कलश यात्रा आयोजित होने पर सभी नारी शक्ति पीताम्बर वस्त्रों को धारण कर कलश के साथ  500 या अधिक महिलाएं इस यात्रा को करेंगी। कलश यात्रा में कथा व्यास पदमविभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के सानिध्य में सम्पूर्ण यात्रा होगी। देवभूमि ब्राह्मण नारी शक्ति समूह पूर्ण निष्ठा से अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जनसेवा समिति के कार्यो में सहयोग करते हुए कार्यरत रहेगा तथा अधिक से अधिक महिला/नारी शक्ति को समिति के साथ जोड़ने में अपनी भूमिका निभाएगा। बैठक में रुचि शर्मा, डॉ रचना शर्मा, मधु शर्मा, अनिता शर्मा, सत्यारानी मिश्रा, सुनीता शर्मा, मंजू शर्मा, निशा शर्मा, चंचल शर्मा, पदमा रतूड़ी शालिनी गौड, वसुंधरा व वसुधा मौजूद रहीं।