मजारों को नियमित करने बयान सहन करने योग्य नहीं: जोशी

0
330

विश्व हिन्दू परिषद ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा विवादित बयान पर जताई आपत्ति

देहरादून| उत्तराखण्ड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा-तथाकथित विवादित बयान जिसमें उन्होंने वन क्षेत्रों की भूमि पर स्थापित मजा को सरकार से नियमित करने की बात कही हैं, जिसके प्रत्युत्तर में प्रतिक्रिया व्यक्त करने हेतू विशे हिन्दू परिषद जिला कार्यालय मानस मन्दिर में प्रेस को सम्बोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त म मंदिर प्रमुख सुभाष जोशी ने कहा वन्य क्षेत्रों में स्थापित मठ मंदिर जिनकी स्थापना शंकराचार्य तथा विशेष प्रमुख संतो द्वारा की गई हैं, के सम्बंध में उनका सम्पूर्ण विवरण त इतिहास हिन्दू धर्म के सर्वोच्च वेद, उपनिषद, पुराणों आदि अनेक धार्मिक साहित्यों में विस्त उल्लेख किया गया हैं। इन मठ मंदिरों के सम्बंध में आज भी अनेक प्रचलित प्राचीन जनश्रुति कहानी, कथाओं को हिन्दू जनमानस ने अपने जीवन में प्रमुख स्थान दिया है। करण माहरा मजारों के नियमितीकरण के सम्बंध में उनका कथन अविवेक पूर्ण और सामाजिक सौहार्द, सदभाव को तोड़ने वाला हैं। वन क्षेत्रों में स्थापित मजारों का कोई एतिहासिक तथा धार्मिक इतिहास नहीं है और वन विभाग भी इस प्रकार के अवैध निर्माण को कभी अनुमति नहीं देता हैं। तथाकथित मजार भी वन क्षेत्र में स्थापित करने पर लेन्ड जेहाद की प्रबलता का मामला प्रत्यक्ष प्रतीत होता हैं।  रविदेव आनंद प्रान्त अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद उत्तराखण्ड ने कहा ऐसी बयानबाजी सनातन धर्म पर करारा प्रहार है। यह बयान सहन करने योग्य नहीं है, यह बात सम्प्र विशेष को प्रभावित करने के लिए कही गई है। आपसी प्रेम सौहार्द व साम्प्रदायिकता की बात कांग्रेस द्वारा कही गई है वह वास्तविकता में एक सम्प्रदाय विशेष की पैरवी करने के लिए इसमे मंदिर को सम्मिलित किया गया है। प्रेसवार्ता को विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त अध्यक्ष रविदेव आनन्द, प्रान्त संगठन मंत्री अ कुमार के साथ प्रान्त मठ मंदिर प्रमुख सुभाष जोशी ने संयुक्त रुप से संबोधित किया।