भाजपा जल्द ही करेगी संगठन का विस्तार: गौतम

0
189

प्रदेश प्रभारी ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ की बैठक, कार्यकर्ताओं को सक्रियता बढ़ाने के दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने को लेकर शनिवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों के साथ और और महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की शुरुआत से पहले बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम ने मीडिया से बात करते हुए कहा की नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद प्रदेश पदाधिकारियों के मोर्चा के अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है। जिलाध्यक्ष भी बनाए जा चुके हैं लेकिन अब बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख के कार्यकर्ताओं को दायित्व देने को लेकर संगठन ने सभी के साथ चर्चा की। उन्होने कहा कि भाजपा जल्द ही संगठन का विस्तार करेगी, इसी विषय को लेकर ये बैठक बुलाई गई है। बैठक में जी 20 विषय आधारित सत्र में बोलते हुए भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने ने बताया की ळ 20 सम्मेलन के पूरे देश में 56 स्थानों पर आयोजन सुनिश्चित हुए है इनमें दो कार्यक्रमों की मेजबानी उत्तराखण्ड को मिलना सौभाग्य की बात है और इससे उत्तराखण्ड विश्व स्तर पर नई पहचान मिलेगी। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेश में सशक्त बूथए सशक्त पन्ना प्रमुख अभियान के तहत बूथ के साथ साथ पन्ना स्तर पर भी सक्रिय समितियों का गठन करना है। जिसके लिए हमे समाज के प्रत्येक वर्गए जाति समेत सभी लोगों को उनकी योग्यता एवं सक्रियता के आधार पर जोड़ते हुए 51 फीसदी के लक्ष्य की और बढ़ना है। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने सोशल मीडिया को लेकर रणनीति विषय पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक चुनाव में बनाये व्हाट्सएप ग्रुपों को स्थायी तौर पर सक्रिय किया जाएगा।  प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने संचालन किया। बैठक में समस्त मोर्चों के प्रदेश प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला सह प्रभारी, प्रवक्ता, मोर्चा अध्यक्ष व प्रदेश के राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदेश पदाधिकारी व मोर्चा के अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष इस मौजूद रहे।

सरकार में भी जल्द सौंपे जाएंगे दायित्व: दुष्यंत

इसके साथ ही संगठन विस्तार के साथ-साथ सरकार में कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपने को लेकर दुष्यंत गौतम ने मीडिया से बात करते हुए कहा जल्दी ही संगठन विस्तार के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार में भी दायित्व सौंपा जाएगा उसके बाद सरकार और संगठन सामंजस्य पूर्ण ढंग से प्रदेश के विकास के लिए कार्य करेगा। जैसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आने वाला दशक को उत्तराखंड का दशक कहा है, उसी के आधार पर प्रदेश में विकास कार्यों को गति दी जाएगी

आगामी चुनावों में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी पार्टी: धामी

बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर चल रही प्रदेश पदाधिकारियो की बैठक में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र को जबसे संगठन की कमान मिली है उसके बाद यह पहली बैठक प्रदेश पदाधिकारियो की हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के नेतृत्व में हरिद्वार में हुए पंचायत चुनावों में पार्टी ने सभी रिकार्ड तोड़ने का काम किया। पदाधिकारियो की बैठक में भी आगामी चुनावों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार करेगी, इसके लिए हम सभी पदाधिकारियो को शुभकामनाएं देते है।