कमल पर विवाद करना कांग्रेस की सनातन विरोधी सोच: चौहान

0
109

विवाद खड़ा किये जाने भाजपा ने किया पलटवार

देहरादून। भाजपा ने श्री बद्रीविशाल के कपाट बंद होने के अवसर पर कमल के फूलों को लेकर विवाद खड़ा किये जाने को कांग्रेस की सनातनी संस्कृति विरोधी सोच बताया है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि कमल का फूल भगवान विष्णु के हाथों में शोभायमान रहता है। इसी फूल पर ही माता लक्ष्मी विराजती है व कमल से माता की विशेष पूजा होती है साथ ही कमल का फूल राष्ट्रीय पुष्प भी है। लेकिन कांग्रेस में न धर्म का सम्मान है और न ही राष्ट्रीय प्रतीकों का। चौहान ने सोशल मीडिया पर श्री बद्रीनाथ धाम में कमल के फूल वाले कट आउट लगाए जाने पर उठे विवाद को लेकर कांग्रेस की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कांग्रेस नेताओं का सनातन संस्कृति एवं भाजपा का विरोध बहुत निचले स्तर तक पहुंच गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा या तो मंदिर में कमल के फूल का विरोध करने वालों को कमल पुष्प का धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व नही मालूम या फिर वह भाजपा विरोध की पराकाष्ठा में सभी हदों को पार कर चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दरअसल कांग्रेस को कमल और भाजपा ही नही, हिन्दू संस्कृति और उसके सभी प्रतीकों से ही नफरत है।