अगले 4 दिन में भारी बारिश की आशंका

0
278

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी जैसे जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के आपदा सचिव ने भी मौसम विभाग के अलर्ट के चलते सभी जिलाधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए हैं। प्रदेश में मौसम के रेड अलर्ट के बाद क्या हैं आपदा प्रबंधन विभाग की तैयारियां आइये आपको बताते हैं।
प्रदेश में मौसम के लिए लिहाज से जारी हुए रेड अलर्ट के बाद आपदा सचिव रंजीत सिन्हा ने कहा कि मैदानी और पहाड़ी जनपदों में जिलाधिकारियों को उचित निर्देश दे दिये गये हैं। मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा रहता है, इसलिए राफ्ट और बोट की व्यवस्था पहले से की गई है। सभी जिलाधिकारियों को खाद्य सामग्री पहले से ही दूरस्थ क्षेत्रों में पहुंचाने के लिए कहा गया है। आपदा नियंत्रण सचिव का कहना है कि पहाड़ी जनपदों में लैंड स्लाइड और सड़कें बंद होने की दिक्कतें होती हैं, जिसके लिए भी उचित व्यवस्था की गई है।