उत्तर प्रदेशताज़ा खबरपर्यावरण

धूप खिली, लोगों को ठंड से राहत सुबह व शाम के समय ठंड से हाथ-पांव हो रहे सुन्न

शामली। पहाडों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी कडाके की ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ठंड के कारण लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। रविवार की सुबह भी ठंड के कारण लोगों के हाथ-पांव सुन्न पड गए। हालांकि तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली लेकिन शाम के समय एक बार फिर ठंड ने लोगों को मुहाल कर दिया। लोग अलाव पर हाथ तापकर ठंड से निजात पाने का प्रयास कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार इन दिनों ठंड के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। पहाडों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी नजर आ रहा है। पाले ने भी लोगों की मुश्किलें बढा दी है जिसके चलते लोगों के हाथ-पांव सुन्न हो रहे हैं। ठंड के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। सुबह व शाम के समय बाजारों में लोगों की चहल पहल भी कम ही नजर आ रही है। दोपहर के समय ही लोग खरीददारी कर रहे हैं। रविवार की सुबह भी कडाके की ठंड के चलते लोगों के हाथ-पांव सुन्न पड गए। हालांकि दिन चढने के साथ तेज धूप निकलने से लोगों को काफी हद तक ठंड से राहत मिली लेकिन शाम के समय एक बार फिर ठंड ने लोगों को मुहाल करके रख दिया। ठंड से बचाव के लिए लोग जगह-जगह अलाव पर हाथ तापने पर मजबूर है। रविवार की छुट्टी होने के कारण लोग अपने-अपने घरों में ही रहे और धूप का आनंद उठाया। सुबह के शाम के समय लोग घरों में रुम हीटरोें का प्रयोग कर रहे हैं। दूसरी ओर ठंड के चलते लोगों में नजला, जुकाम व बुखार की शिकायतें भी बढने लगी है। बुखार से पीडित मरीज चिकित्सकों के यहां उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने भी लोगों को ठंड के मौसम में सतर्कता बरतने की सलाह दी है, साथ ही छोटे बच्चों, बुजुर्गों व दिल के मरीजों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
रिपोर्ट :- सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी जनपद शामली उ०प्र०।

Related Articles

Back to top button