उत्तर प्रदेशताज़ा खबरधर्म-कर्म

झिंझाना में सुहागिनों ने रखा करवाचौथ व्रत

झिंझाना,शामली। पति के दीर्घायु एवं सुखी जीवन की कामना को लेकर सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत रखा। महिलाओं ने रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य प्रदान कर अपना उपवास खोला।

   आज दिन भर बादलों एवं तेज हवाओं के कारण मौसम के बदलाव ने लोगों को ठंड का एहसास करा दिया। जबकि बाजार में भीड़ भाड़ और जमकर खरीदारी के चलते माहौल गर्म रहा। दोपहर के वक्त सुहागिन महिलाओं ने समूह के रूप में एकत्र होकर करवे की कहानी सुनी। शाम के वक्त घरों में पकवान बनाए गए और करवे का बायना सास, ननंद, जेठानी, ससुर, अथवा जेठ आदि को सम्मान पूर्वक देकर महिलाओं ने आशीर्वाद लिया। रात्रि में बादलों के कारण चांद का दीदार तो देर से हो पाया वरण चंद्रोदय पश्चात सुहागिनों ने चंद्रमा देवता को अर्घ्य देते हुए अपने सुहाग के दीर्घायु एवं स्वस्थ सुखी जीवन की कामना की। परंपरागत तौर पर पुरुषों ने करते के व्रत पर महिलाओं को साड़ी एवं अन्य सोने चांदी के उपहार देकर उनके खुशहाल एवं स्वस्थ जीवन की मंगल कामना आशीर्वाद दिया।
रिपोर्ट :- सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी जनपद शामली उ०प्र०।

Related Articles

Back to top button