केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री,भारत सरकार,श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने किया जनपद के नवीन जवाहर नवोदय विद्यालय के परिसर का लोकार्पण

0
398
शामली।आजादी का अमृत महोत्सव की श्रंखला में आज मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अन्नपूर्णा देवी(केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार)द्वारा जनपद शामली में भैंसवाल रोड स्थित नवीन जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर का लोकार्पण किया गया।श्रीमती अन्नपूर्णा देवी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर लोकार्पण समारोह का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय की  छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री,भारत सरकार,श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना हो जाने से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी ताकि वे शहरी क्षेत्र के बच्चों की बराबरी कर सकें।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री की निरंतर सोच के अनुसार 34 वर्षों के बाद नई शिक्षा नीति मिली जिससे भविष्य में अमूलचूल परिवर्तन देखने को मिलेगा।उन्होंने अपने संबोधन में जवाहर नवोदय विद्यालय के बने परिसर की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां पर बच्चों के लिए अत्याधुनिक आधारभूत संरचना, बच्चों के खेलने के लिए बास्केटबॉल, पुस्तकालय, विज्ञान, कंप्यूटर, एवं आदि सुविधाएं सुलभ है, जिससे बच्चों की प्रतिभा निखारगी और उनका सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा जवाहर नवोदय विद्यालय विद्यालय के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्र में भी अपना परचम लहरा रहे हैं।श्रीमती अन्नपूर्णा ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में 76 नवोदय विद्यालय संचालित है, जिनमें से 73 जवाहर नवोदय विद्यालय स्वयं के कैंपस में चल रहे हैं। जनपद शामली में लगभग 40 करोड़ की लागत से जवाहर नवोदय विद्यालय बना है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को निःशुल्क व गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान होगी। उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि देश भर में 661 जवाहर नवोदय विद्यालय बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान भी बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई अनवरत जारी रही।उन्होंने कहा कि आज देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है,और इसी कड़ी में जवाहर नवोदय विद्यालयों द्वारा गीत संगीत,गुमनाम चेहरे जिन्होंने देश के लिए अपनी बलिदानी दी, दांडी यात्रा आदि पर भी अपनी कहानी लिख रहे हैं।उन्होंने कहा कि हर एक्टिविटी से बच्चों को लगातार शिक्षित किया जा रहा है ताकि बच्चे देश के अच्छे नागरिक बन सकें।उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा  कि बच्चों को देश की संस्कृति,सभ्यता के बारे में भी नवोदय विद्यालयों द्वारा जागरूक किया जाता है।श्रीमती अन्नपूर्णा मैं अपने संबोधन में यह भी कहा कि 2021 में 10व12 की बोर्ड की परीक्षा में नवोदय विद्यालय के बच्चों का शत प्रतिशत रिजल्ट रहा और यही नहीं जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चे आईएएस,पीसीएस, डॉक्टरी,व इंजीनियरिंग में भी मुकाम हासिल कर रहे हैं।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों की शुरुआती शिक्षा अगर अच्छी होगी तो उसके बेहतर ही परिणाम होते हैं।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जनपद शामली में गंगा यमुना संगम के बीच में बने इस शिक्षा के मंदिर की अलग ही महत्ता है,शायद यह पहला है।उन्होंने अपने संबोधन में कहा जवाहर नवोदय विद्यालय विद्यालय के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्र में भी अपना परचम लहरा रहे हैं।उन्होंने कहा कि जनपद शामली में पहली बार आने का अवसर मिला उससे बहुत अभिभूत है।श्रीमती अन्नपूर्णा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री जी के मंत्र  सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास, सबका प्रयास के साथ देश और प्रदेश को आगे बढ़ाना है। आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार विकास की गंगा बह रही है।जनपद में सड़कों का जाल और राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं वाला 40 करोड़ की लागत से स्टेडियम भी बनेगा। कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा के साथ-साथ सभी सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है।आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर सांसद कैराना प्रदीप चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद शामली विकास के मामले में अग्रणी हैं, उन्होंने कहा कि भविष्य में जनपद को केंद्रीय विद्यालय की भी सौगात मिलेगी।सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के बगैर आदमी अधूरा होता है, शिक्षा का जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है,इसलिए जीवन में शिक्षा का होना बहुत जरूरी है।आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर मंत्रालय से निजी सचिव रोहिनी,जिलाधिकारी जसजीत कौर,पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, विनायक गर्ग आयुक्त नवोदय विद्यालय नोएडा, जुबैर अहमद नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ, मुख्य विकास अधिकारी शंभू नाथ तिवारी, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार,असिस्टेंट कमिश्नर नवोदय विद्यालय समिति नोएडा बीसी पंत,जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह,जवाहर नवोदय विद्यालय शामली के प्रधानाचार्य किरण प्रकाश,व जवाहर नवोदय विद्यालय एवं विभिन्न स्कूलों की छात्राएं व जनप्रतिनिधि गण के अलावा नागरिक गण मौजूद रहे।
रिपोर्ट :- सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी जनपद शामली उ०प्र०।