मुख्यमंत्री ने किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ पिथौरागढ़ के पर्वतारोही को सम्मानित

0
1426

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी साधू सिंह बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं सीएम ने पिथौरागढ़ के पर्वतारोही मनीष कसनियाल को एवरेस्ट चोटी पर तिरंगा फहराने को लेकर भी सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने सचिवालय में द्वितीय विश्व युद्ध का हिस्सा रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी साधू सिंह बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। देहरादून के बारूवाला, भानियावाला निवासी साधू सिंह बिष्ट 103 वर्ष के हैं।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने आवास स्थित कैम्प कार्यालय में पिथौरागढ़ के पर्वतारोही मनीष कसनियाल को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री धामी ने मनीष को एवरेस्ट चोटी पर तिरंगा फहराने की उपलब्धि पर बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मनीष कसनियाल ने 01 जून 2021 को विश्व की सबसे ऊँची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। आईएमएफ के मिशन मैसिफ के तहत मनीष अपनी टीम साथी सिक्किम की सुश्री सुनीता प्रधान के साथ माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे।