प्रशासन ने चुनाव मंे किया नियम विरुद्ध कार्य-योगेन्द्र चेयरमैन  गठबंधन नेताओं ने प्रेसवार्ता में लगाए गंभीर आरोप 

0
1417
शामली। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी को मिली हार के बाद गठबंधन नेता शासन व प्रशासन पर हमलावर हो गए हैं। गठबंधन नेताओं ने चुनाव में प्रशासन पर नियम विरुद्ध कार्य करने व जिला पंचायत सदस्यों को आधा घंटे तक बाहर रोके रखने का आरोप लगाया है।
रविवार को मुजफ्फरनगर रोड स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सपा-रालोद गठबंधन नेताओं ने शासन व प्रशासन पर जमकर आरोप लगाए। रालोद पूर्व जिलाध्यक्ष योगेन्द्र चेयरमैन ने कहा कि शनिवार को हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की गयी है। प्रशासन ने नियम विरुद्ध कार्य किए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल खत्म होते ही एक बडी सभा का आयोजन किया जाएगा ताकि सरकार को पता चले कि जनता किसके साथ है। वहीं जिला पंचायत सदस्य उमेश पंवार ने कहा कि कुछ जिला पंचायत सदस्य को डरा धमका कर उन पर दबाव बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान प्रशासन ने उन्हें आधा घंटे तक बाहर ही रोके रखा जबकि सत्ता पक्ष के लोगों को एक साथ अंदर जाने की अनुमति दी गयी। बाद में उन लोगों को एक-एक कर अंदर जाने दिया गया। सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की गयी है। अब सपा-रालोद मिलकर लोकतंत्र बचाओ अभियान चलाएगी जिसमें लोगों को भाजपा सरकार की कारगुजारियों से अवगत कराया जाएगा। सपा नेता सुधीर पंवार ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व एवं हिस्ट्रीशीटरों को बुलवाकर जिला पंचायत सदस्यों पर दबाव बनाया गया। इस अवसर पर अमित मलिक, टीनू बाबरी, संजय उपाध्याय, शेरसिंह राणा, सत्यपाल कश्यप, कंवरपाल आदि भी मौजूद रहे।
रिर्पोट  :-  सिद्धार्थ भारद्वाज शामली उत्तर प्रदेश