उत्तर प्रदेशधर्म-कर्म

जलालाबाद में विशद सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश, श्रद्धालुओं में उमड़ा उत्साह

शामली 04 अप्रैल । जनपद के जलालाबाद स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र जलालाबाद में आचार्य विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि विशद सागर जी महाराज, मुनि शिव सागर जी महाराज एवं ऐलक वैराग्य सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
बताया गया कि मुनि संघ ने एक दिन पूर्व शामली से जलालाबाद के लिए मंगल विहार प्रारंभ किया था। मार्ग में शाम होने के कारण उन्होंने अर्पण पब्लिक स्कूल में विश्राम किया। इसके पश्चात आज प्रातः लगभग 7 बजे जैन मंदिर जलालाबाद में उनका विधिवत मंगल प्रवेश हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने भावपूर्वक स्वागत किया।
मुनि श्री के सानिध्य में प्रातःकाल अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया। शांतिधारा के उपरांत अपने मंगल प्रवचन में मुनि श्री ने अतिशय क्षेत्र में विराजमान मूलनायक भगवान भगवान पार्श्वनाथ की महिमा का विस्तृत वर्णन किया और धर्म मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
आहार क्रिया पूर्ण होने के पश्चात मुनि श्री ने चरथावल की ओर विहार किया। कार्यक्रम में बाहर से आए अतिथियों—अनुज कुमार जैन (डिस्ट्रिक्ट जज), रोहताश विहार, अमित कुमार जैन (यमुनानगर, हरियाणा) सहित अनेक श्रद्धालुओं का मंत्री सुशील कुमार जैन द्वारा सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सुशील कुमार जैन, ऋषभ जैन, सचिन जैन, विशाल जैन, डॉ. संदीप आर्य, विकास कुमार, अर्पण जैन, सतीश जैन (जलालाबाद), हर्ष जैन, अभिषेक जैन, चिंतामणि जैन (नानौता), आकाश जैन, मोहित जैन, हितेश जैन, संतोष जैन (चरथावल), अमित जैन, मयंक जैन, तुषार जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button