उत्तराखण्डराज्यविशेष समाचार

राज्यपाल गुरमीत सिंह से उप सेना प्रमुख राजीव घई की शिष्टाचार भेंट, सामरिक विषयों पर हुई चर्चा

देहरादून, 04 अप्रैल 2026। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से आज लोक भवन में उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर दोनों के बीच देश की सुरक्षा, सामरिक दृष्टिकोण तथा अन्य समसामयिक महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। बैठक के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया और बदलते वैश्विक परिदृश्य के संदर्भ में रणनीतिक तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button