मुख्यमंत्री धामी से जनप्रतिनिधियों की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

देहरादून 30 मार्च 
। पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्रीय विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विधायक मोहन महारा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास कार्यों एवं जन समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी विषयों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इसके अतिरिक्त कैबिनेट मंत्री खजान दास ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की।
वहीं कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बंशीधर भगत ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपने क्षेत्र से संबंधित विकास योजनाओं एवं आवश्यकताओं को उनके समक्ष रखा।
मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा सभी प्रस्तावों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

