अपराधउत्तराखण्ड

पुलिस हिरासत में मौत पर हंगामाः थानाध्यक्ष सहित चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

देहरादून 29 मार्च । पीआरडी जवान की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में परिजनों ने रायपुर थाना पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलने व परिजनों के आरोप लगाये जाने के बाद एसएसपी द्वारा थानाध्यक्ष सहित चार पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
घटना शनिवार शाम की है पुलिस के मुताबिक लाडपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर शराब के नशे में धुत पीआरडी जवान द्वारा हंगामा करने का मामला सामने आया। पुलिस ने पीआरडी जवान आरोपी सुनील रतूड़ी को वाहन सहित हिरासत में लेकर एमवी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की। वही थाने में भी हंगामा करने पर उसे हवालात में रखा गया, लेकिन कुछ देर बाद पीआरडी जवान बेहोश मिला। पुलिस उसे तुरंत कोरोनेशन अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मामले की मजिस्ट्रेट जांच और पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ कराए जाने के निर्देश जारी किए गए है। वहीं परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए। कहा कि पुलिस आत्महत्या की झूठी कहानी बना रही है। जबकि ये पुलिस कस्टडी में हत्या का मामला है। इसीलिए परिजनों ने पूरे मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। हालांकि इस मामले में पुलिस पर लग रहे गंभीर आरोपो को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष सहित चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
वहीं मामले में परिजनों का आरोप है कि पीआरडी जवान की मौत के बाद परिजनों को देरी से सूचना दी गई,जबकि पीआरडी जवान की मौत पहले ही हो चुकी थी। वही डॉक्टर ने बताया की पुलिस पीआरडी जवान को 6 बजकर 45 मिनट पर लेकर पहुँची थी जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वही एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने मामलें की गंभीरता और परिजनों के आरोपो को देखते हुए रायपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी सहित 4 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है ताकि आगे की जांच प्रभावित न हो सके।

Related Articles

Back to top button