उत्तराखण्डहेल्थ

कमलेश्वर महादेव मंदिर में रक्तदान व निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोग लाभान्वित

देहरादून 29 मार्च । कैंट विधानसभा क्षेत्र स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को श्री महाकाल सेवा समिति एवं सम्पूर्ण समर्पण फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
कार्यक्रम के दौरान रक्तदान को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। दोपहर तक कुल 38 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। वहीं, श्री महाकाल सेवा समिति के धर्मार्थ औषधालय से आए डॉक्टर वीरेंद्र मेहरा ने शिविर में उपस्थित मरीजों का निशुल्क परीक्षण एवं उपचार किया।
शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न रोगों की जांच की गई तथा जरूरतमंदों को ब्लड शुगर जांच और इलेक्ट्रोपैथी दवाइयां भी नि:शुल्क वितरित की गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ लालचंद शर्मा, जोगिंदर पुंडीर, समिति की अध्यक्ष अनिता शर्मा एवं रोशन राणा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर बालकिशन शर्मा, संजीव गुप्ता, गौरव जैन, आयुष जैन, राहुल माटा, विनय प्रजापति, विक्रम चौधरी, हिमांशु कोटनाला, प्रशांत कुमार, कृतिका राणा, अनुष्का राणा, वनिता घर, अनुराग गौड़, वसुंधरा, विशेष भारद्वाज, देवाशीष कौशिक, रघुनंदन शर्मा, स्नेह भारद्वाज, अभय उनियाल, दलीप शर्मा, सोनल जसूजा सहित क्षेत्रीय पार्षद रेणु देवी भी उपस्थित रहीं।
शिविर के सफल आयोजन पर स्थानीय लोगों ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया और इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों की निरंतरता की अपेक्षा जताई।

Related Articles

Back to top button