देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद में सम्भवी, मान्या और मेघा ने मारी बाजी
राज्यस्तरीय विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का विषय- केंद्रीय बजट 2026: विकसित भारत 2047 की ओर भारतीय युवाओं के मार्ग को सशक्त बनाना रहा

कार्यक्रम में राज्य के 13 जनपदों के 65 प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग
– सम्भवी, मान्या रावत एवं मेघा शर्मा का चयन राष्ट्रीय स्तर विकसित भारत युवा संसद के लिए हुआ
देहरादून 27 मार्च
। शुक्रवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के उत्तराखंड सेंटर में आयोजित किया गया।
राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 कार्यक्रम देहरादून में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विधायक सविता कपूर, बतौर विशिष्ट अतिथि प्रताप सिंह पंवार उपाध्यक्ष राज्य औषधीय पादप बोर्ड उत्तराखंड, एवं सुशील गुप्ता विधायक प्रतिनिधि धर्मपुर रहे। विधायक सविता कपूर जी द्वारा युवाओं को संबोधित किया गया।
उन्होंने कहा विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में युवाओं की भागीदारी का सशक्त उदाहरण है। आज के युवा ही हमारे देश का वर्तमान भी हैं और भविष्य भी और जिस आत्मविश्वास व जागरूकता के साथ उन्होंने अपनी बात रखी, वह वास्तव में प्रेरणादायक है। मैं सभी प्रतिभागी युवाओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूँ।
विशिष्ट अतिथि प्रताप सिंह पंवार द्वारा युवाओं का संबोधन कर कहा गया कि विभिन्न जिलों से आएं आप सभी देश की आशा, शक्ति और प्रगति के वाहक हैं। आपके विचार और प्रयास ही भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “विकसित भारत” के विजन को साकार करने में युवा शक्ति की यह सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में जय पाल सिंह नेगी, पूर्व डायरेक्टर माय भारत, डॉ0 सुनैना रावत , राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी, कल्याण सिंह रावत , पदम श्री अवार्डी, विक्रम सिंह बर्थवाल, असिस्टेंट प्रोफेसर एवं गुरुदेव सिंह प्रोफेसर मार्केटिंग एंड फाइनेंस रहे।
अंत में अनिल सिंह राज्य निदेशक माय भारत उत्तराखंड द्वारा सभी अथितियों एवम प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया । कार्यक्रम में डॉ योगेश धस्माना , अवदेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।


