उत्तराखण्डखेल

“जन-जन की सरकार – 4 साल बेमिसाल” के तहत खेल प्रतियोगिताओं का समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

देहरादून 25 मार्च । सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित “जन-जन की सरकार – 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत जिला खेल कार्यालय, देहरादून द्वारा आयोजित ओपन बालक/बालिकाओं की जनपद स्तरीय हॉकी एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं का भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी एवं भारतीय बास्केटबॉल टीम के कप्तान श्री विशेष भृगुवंशी ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री रविन्द्र भण्डारी, सहायक प्रशिक्षक श्री अमित कटारिया, बास्केटबॉल प्रशिक्षक श्री दिनेश असवाल तथा हॉकी प्रशिक्षक श्री विजय पाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बास्केटबॉल बालिका वर्ग में परेड ग्राउन्ड क्लब ‘ए’ ने अमीषा क्लब को 37-18 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं बालक वर्ग में गरुड़ा क्लब ने परेड ग्राउन्ड ‘ए’ को 44-38 से पराजित कर जीत हासिल की।
हॉकी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के फाइनल में स्टेडियम ट्रेनीज ने एमकेपी को 4-0 से हराया। बालक वर्ग के रोमांचक मुकाबले में सेंट एग्नेस ने किशनपुर को 6-5 से मात देकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेलों को जीवन में अनुशासन, स्वास्थ्य और टीम भावना का आधार बताया तथा युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button