उत्तराखण्डविशेष समाचार

मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निष्कासन, 3-बी गार्डन विकसित करने के निर्देश

देहरादून,24 मार्च 2026 ।मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को शहद निष्कासन का कार्य किया गया। प्रथम चरण में लगभग 60 किलोग्राम शहद निकाला गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आवास परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में 3-बी गार्डन—बी-फ्रेंडली, बटरफ्लाई-फ्रेंडली एवं बर्ड-फ्रेंडली गार्डन—विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में मधुमक्खी पालन की अपार संभावनाएं हैं। राज्य में विभिन्न प्रकार के फूलों की प्रचुरता उच्च गुणवत्ता वाले जैविक शहद उत्पादन के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करती है। उन्होंने विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में औषधीय गुणों वाले शहद के उत्पादन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय लोगों को इसके लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर उद्यान प्रभारी श्री दीपक पुरोहित एवं देवभूमि पर्वतीय ग्रामोद्योग विकास संस्थान, हरबर्टपुर के चेयरमैन श्री अजय कुमार सैनी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button