देहरादून में ग्लोबल बिजनेस सिस्टम व देवभूमि एंटरप्राइजेज का डीलर मीट आयोजित
देहरादून, 11 सितंबर। देहरादून के स्टारवुड होटल, त्यागी रोड में ग्लोबल बिजनेस सिस्टम एवं देवभूमि एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर पंकज गुप्ता व क्षितिज गुप्ता की ओर से संयुक्त रूप से डीलर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देहरादून, विकासनगर, मसूरी, ऋषिकेश, हरिद्वार, उत्तरकाशी व श्रीनगर गढ़वाल समेत विभिन्न क्षेत्रों से करीब 200 डीलरों को आमंत्रित किया गया।
डीलर मीट में विभिन्न कंपनियों के उत्पादों और आगामी फेस्टिवल सीजन को लेकर विशेष ऑफर की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ऐरा कंपनी के ग्लास व जार, बेस्टेक कंपनी के नॉन-स्टिक बर्तन एवं यूनाइटेड मिक्सर-कुकर, लेजर रिच क्राफ्ट के गिफ्ट सेट, सिग्नोरा वेयर कंपनी के किचन टूल्स एवं कटलरी, ग्लास व स्टील के बर्तन, कॉपर के गिफ्ट सेट व मिक्सी तथा गाला कंपनी के क्लीनिंग प्रोडक्ट सहित विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित किए गए।
इसके अलावा लारा बोरोसिल के ग्लास एवं थर्मोवेयर समेत अन्य कंपनियों के स्टॉल भी लगाए गए। डीलर मीट में संबंधित कंपनियों की ओर से अपने उत्पादों की रेंज की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी विशेषताओं और उपलब्ध ऑफरों से भी डीलरों को अवगत कराया गया।
फेस्टिवल सीजन को देखते हुए सभी कंपनियों की ओर से डीलरों के लिए आकर्षक डिस्काउंट स्कीम एवं स्पॉट ऑफर रखे गए। आयोजकों के अनुसार डीलरों ने इन ऑफरों का भरपूर लाभ उठाया। कार्यक्रम का उद्देश्य डीलरों को नए उत्पादों, उनकी रेंज तथा फेस्टिवल सीजन के दौरान उपलब्ध विशेष योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा।
इस अवसर पर सिगनोरा वेयर के निर्देशक मेंृ णाल बंसल गाला कंपनी के Asm शिवानंद मिश्रा हीरा ग्लास वेयर से हिमांशु वत्स जो़ोनल मैनेजर सेल्स बेस्ट कंपनी से मुकेश मिश्रा जी ASM लेजर कंपनी से वरुण मुखी सेल्स हेड मिस्टर कुक यूनाइटेड से अंकुश वर्मा सेल्स हेड हरकुलीश कंपनी से आरएम अजय शर्मा जी एवं डिस्ट्रीब्यूशन संगठन के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के महामंत्री धन प्रकाश गोयल सहित ऋषिकेश से पाहवा क्रोकरी हिमालय किचन और डोईवाला से ग्रे एंड गो डीलर आदि उपस्थित रहे।