उत्तर प्रदेशताज़ा खबर

गंगोह से भी गहरा सम्बंध रहा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का


गंगोह। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर यहां शोक की लहर व्याप्त है। पूर्व सीएम कल्याण सिंह का गंगोह से खासा प्यार रहा।
पूर्व सीएम कल्याण सिंह पहली बार भाजपा प्रत्याशी चौ. आत्मा सिंह के समथर्न में चुनावी प्रचार करने आये थे। हिन्दू राष्ट्रीय इण्टर कालेज में आयोजित रैली में उन्हें सुनने को बडी संख्या में लोग पहुंचे थे। जिसमें कल्याण सिंह ने रामलला मंदिर निमार्ण का संकल्प दोहराया था और सरकार बनने पर अयोध्या में भव्य राम मंन्दिर निमार्ण की बात कही थी। जिलाध्यक्ष राजकुमार त्यागी ने अध्यक्षता और संचालन विधानसभा संयोजक प्रेमचंद सैनी ने किया था। सांसद चौ. नकली सिंह व डाॅ. पन्ना लाल शर्मा, अशोक मितल, राकेश गोयल, अनिल सैनी, रमेश गर्ग, औमकरण रहे। कुमार फौजी ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया था।
इसके बाद राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के गठन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह राकपा नेता अनुज अग्रवाल के आवास पर पधारे थे। जहां उनका चन्द्रमोहन गोयल, रमेश थापा, विकास मितल, प्रेमचंद सैनी आदि ने शानदार स्वागत किया था। कल्याण सिंह के साथ अंत तक इनके सम्बन्ध रहा।

रिपोर्ट  :-  डा० राकेश गर्ग प्रभारी गंगोह के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी उत्तर प्रदेश।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button