उत्तर प्रदेशअपराधताज़ा खबर

शामली पुलिस – #हर अपराधी का हिसाब होगा, जनपद शामली पुलिस द्वारा प्रतिबन्धित चाईनीज मांझे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 74 गिट्टे (चरखी) प्रतिबन्धित मांझा (कुल वजन 40 किलो 164 ग्राम) बरामद

शामली।पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण तथा प्रतिबन्धित चाईनीज मांझे के निर्माण, भण्डारण एवं विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैराना/थानाभवन के निकट पर्यवेक्षण में थाना कांधला, थाना बाबरी, थाना झिंझाना एवं थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धित चाईनीज मांझे का विक्रय करने वाले 04 अभियुक्तों मुनव्वर पुत्र चुन्नू हसन निवासी ग्राम गंगेरू थाना कांधला, सुनील कुमार पुत्र नकली सिंह ग्राम व थाना बाबरी, कलीम पुत्र जमील निवासी मौहल्ला शेखा मैदान थाना झिंझाना व आजम खान पुत्र अजमत खान निवासी ग्राम गढ़ी अब्कोदुल्ला खां थाना गढ़ी पुख्ता को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 74 गिट्टे (चरखी) प्रतिबन्धित चाईनीज मांझा बरामद किया गया, जिसका कुल वजन 40 किलो 164 ग्राम है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर सम्बन्धित थानों पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जनपद पुलिस द्वारा शासन के निर्देशों के अनुपालन में प्रतिबन्धित चाईनीज मांझे के विरुद्ध आगे भी सघन अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button