उत्तर प्रदेशताज़ा खबर

पुलिस अधीक्षक द्वारा आपात परिस्थितियों से निपटने हेतु शामली पुलिस को आधुनिक सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराये 

शामली। बुधवार को पुलिस अधीक्षक एन. पी. सिंह द्वारा जनपद गौतम बुद्ध नगर में घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना में पानी में कार डूबने से एक इंजीनियर की मृत्यु होने के कारण जनपद शामली में आपदा प्रबंधन एवं त्वरित राहत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद शामली पुलिस को महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए । पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशानुसार जनपद के समस्त थानों व जनपद में संचालित पीआरवी (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) पर नियुक्त कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों, विशेषकर जल-आपदा एवं दुर्घटनाओं के दौरान त्वरित व प्रभावी रेस्क्यू सुनिश्चित करने हेतु कुल 25 लाइफ सपोर्ट जैकेट, 25 लाइफ सपोर्ट रिंग तथा 25-25 मीटर की रस्सी प्रदान की गई है । इसके अतिरिक्त, सड़क सुरक्षा एवं रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों की दृश्यता एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिसकर्मियों को 100 रिफ्लेक्टर जैकेट तथा 100 ट्रैफिक बैटन टॉर्च स्टिक भी वितरित की गई हैं, जिससे दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियंत्रण में और अधिक प्रभावशीलता लाई जा सके।

पुलिस अधीक्षक एन. पी. सिंह द्वारा इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि उक्त उपकरणों का नियमित रूप से अभ्यास किया जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में इनका तत्परता के साथ उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन की जान-माल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा सके।

यह पहल जनपद शामली पुलिस की जनसुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं संवेदनशील पुलिसिंग के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

 

Related Articles

Back to top button