उत्तराखण्डपर्यटन

पर्यटक स्थलों के विकास कार्यों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, समयबद्ध पूर्णता के निर्देश

देहरादून, 12 दिसंबर । मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश के विभिन्न प्रमुख पर्यटक स्थलों पर चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जागेश्वर धाम, महासू देवता, जादूंग, माणा तथा नीति–टिम्मरसैण में हो रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट विस्तार से ली।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्यों की शुरुआत से लेकर प्रत्येक चरण की समाप्ति तक की स्पष्ट तिथियों के साथ पर्ट चार्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि भूमि हस्तांतरण एवं अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। साथ ही कैंचीधाम में नए पैदल पुल और जादूंग में फेस्टिव ग्राउंड के निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने हेतु आवश्यकता अनुसार श्रमिकों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया।

बैठक में सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, अपर सचिव अभिषेक रुहेला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button