अपराधउत्तर प्रदेशकानून व्यवस्थाताज़ा खबर

चौसाना में जानलेवा हमले के 4 अभियुक्त गिरफ्तार

चौसाना 23 अक्टूबर। कस्बे में एक दिल दहलाने वाली घटना में दो युवकों पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला किया, जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 21 अक्टूबर 2024 को चौसाना निवासी सराफत के भतीजे आदिल और जुहवेब पर जिम से लौटते समय हमला हुआ। हमलावरों ने गाली गलौज, मारपीट के बाद धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया।

पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम के आदेशानुसार अपराध रोकथाम अभियान के तहत यह गिरफ्तारी हुई। पुलिस अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”गिरफ्तार अभियुक्त हरिओम कश्यप, नीटू, गौरव उर्फ गौरु और सोनू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है और झिंझाना थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

रिर्पोट : चौसाना से अभिमन्यु चौहान के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button