मुख्यमंत्री धामी ने सिनर्जी हास्पिटल मे जगतगुरु रामभद्राचार्य से भेंटकर जाना स्वास्थ्य

0
264

जगतगुरु रामभद्राचार्य को आगरा से एयरलिफ्ट कर देहरादून लाया गया

देहरादून 03 फरवरी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिनर्जी अस्पताल में भर्ती जगदगुरू रामभद्राचार्य महाराज से भेंट कर उनकी कुशल क्षेम पूछी तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मुख्यमंत्री ने जगदगुरू रामभद्राचार्य का उपचार कर रहे चिकित्सकों से भी उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की। ज्ञातव्य है कि जगतगुरु रामभद्राचार्य की तबीयत खराब हो जाने पर आगरा अस्पताल में भर्ती किया गया था। आगरा से एयरलिफ्ट कर जगतगुरु को देहरादून लाया गया है। उल्लेखनीय है की सिनर्जी अस्पताल के स्वामी उनके अनन्य भक्त हैं।