Uncategorized

पुलिस कर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

देहरादून:  एक महिला ने एफएसएल में तैनात कॉन्स्टेबल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने नेहरू कॉलोनी थाने में अपनी तहरीर भी दी है। इस मामले पर एसपी सिटी सरिता डोभाल का कहना है कि तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित महिला ने नेहरू कॉलोनी थाने में जाकर अपनी तहरीर दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि एफएसएल में तैनात सिपाही के साथ उनकी जान-पहचान हो गई थी। सिपाही बीते 5 साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है।

पीड़िता को शादी का झांसा दिया गया, और अलग-अलग होटल में बुला कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इतना ही नही जब महिला गर्भवती हो गई तो जबरन गर्भपात करवाया गया। इसके बाद दोनों फिर से मिलने-जुलने लगे. इस दौरान कॉन्स्टेबल ने फिर से दुष्कर्म किया।

बता दें कि साल 2020 में पता चला कि वह दोबारा गर्भवती हो गई। इस बार कॉन्स्टेबल ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर उसे बहाने से हरिद्वार रोड बुलाकर एक डॉक्टर से गर्भपात करवा दिया। महिला ने आरोप लगाया है आरोपी द्वारा लगातार उसको शादी का झांसा दिया जा रहा था।

अब आरोपी ने किसी और के साथ शादी कर ली है। महिला ने राजधानी पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। महिला ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Articles

One Comment

  1. 18564 729459I located your weblog web site on google and check a couple of of your early posts. Continue to maintain up the superb operate. I just further up your RSS feed to my MSN News Reader. Searching for forward to studying extra from you in a even though! 563943

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button