उत्तर प्रदेशधर्म-संस्कृति

पंचवटी रामलीला में हुआ लंका दहन का मंचन


कांधला कैराना रोड स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला में आज माता जानकी की खोज एवं लंका दहन का मंचन किया गया। हनुमान ने जैसे ही लंका में आग लगाई, वैसे ही जयघोष होने लगा। जय श्रीराम के साथ ही जय हनुमान के जयकारे लगे।
नगर में रामलीला कमैटी मंडप पंचवटी रजि के तत्वाधान में आयोजित रामलीला में दिखाया कि माता जानकी की खोज में वानर, भालू सब निकल पड़ते हैं। जामवंत के कहने पर हनुमान विशालकाय रूप धारण कर समुद्र पार कर लंका जाते हैं। वहां महल, मंदिरों में सीता की खोज करते हुए अशोक वाटिका पहुंचते हैं, जहां जानकी रहती हैं। हनुमान माता जानकी के पास पहुंचकर उन्हें राम की दी हुई अंगूठी दिखाते हैं। जानकी हनुमान को आर्शीवाद देती हैं और कहती हैं कि मेरा श्रीराम को संदेशा देना की वह उनका इंतजार कर रही हैं। जल्दी आकर अपनी जानकी को ले जाएं। इसके बाद हनुमान सीता से आज्ञा लेकर फल खाने जाते हैं, जहां वह पूरी वाटिका तहस-नहस कर देते हैं। रावण का पुत्र मेघनाद वाटिका में आता है, फिर हनुमान को पकड़कर रावण के पास ले जाता है। जहां हनुमान की पूंछ में आग लगा दी जाती है। हनुमान जलती हुई पूंछ के साथ महल से बाहर निकल पूरी लंका में आग लगा देते हैं। आग लगने से पूरी लंका में हाहाकार मच जाता है। यह दृश्य देखकर दर्शक जय हनुमान का जयघोष करने लगते हैं। बुधवार को रामलीला की मुख्य आरती सदर विधायक तेजेन्द्र निर्वाल के द्वारा की गई। इस दौरान रामलीला कमेटी मंडप पंचवटी रजि के साथ उनका आभार प्रकट किया गया। मंचन के दौरान रामलीला कमेटी के रामलीला कमेटी के प्रबन्धक रामकुमार सिंघल, उपाध्यक्ष मेहरचंद सिंघल, सचिन शर्मा, अशोक महेश्वरी, राजेन्द्र आचार्य, नीरज गोयल, लोकेश गोयल, मनीष गोयल, धनप्रकाश गोयल, श्याम कुमार सिंघल, नीरज गुप्ता, प्रमोद शर्मा, अमित गर्ग, अमन मित्तल, शिवम गोयल, निखिल महेश्वरी आदि लोग शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button