कालाढूंगी नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
15 नवम्बर को एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, सुबह 10 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में होगा कार्यक्रम
संवाददाता: ललित जोशी,
नैनीताल 14 नवम्बर ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, 15 नवम्बर को जनपद नैनीताल के कालाढूंगी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वह राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 9:30 बजे लोहियाहेड हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे और 9:45 बजे राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज हेलीपैड, कालाढूंगी पहुंचेंगे। यहां से वह सुबह 10 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पहुंचकर नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के पश्चात मुख्यमंत्री सुबह 11:20 बजे राजकीय पॉलीटेक्निक हेलीपैड के लिए रवाना होंगे तथा 11:25 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।