उत्तराखण्डविशेष समाचारशासन

परिवहन निगम में चार अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल, प्रतीक जैन को मंडलीय प्रबंधक (संचालन) की जिम्मेदारी

पूजा जोशी और आलोक कुमार बनवाल के मंडलों में बदलाव, सुरेश चौहान को मुख्यालय में मिली नई जिम्मेदारी

देहरादून 13 नवम्बर । उत्तराखण्ड परिवहन निगम में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चार अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है। निगम की ओर से 12 नवंबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश के तहत अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, श्रीमती पूजा जोशी को नैनीताल मंडल से स्थानांतरित कर टनकपुर मंडल में मंडलीय प्रबंधक (संचालन/तकनीकी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, श्री आलोक कुमार बनवाल को टनकपुर मंडल से स्थानांतरित कर नैनीताल मंडल में मंडलीय प्रबंधक (संचालन/तकनीकी) के पद पर तैनात किया गया है।

इसी क्रम में श्री सुरेश चौहान को देहरादून मंडल से स्थानांतरित कर निगम मुख्यालय में उप महाप्रबंधक (संचालन) की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें कुंभ मेला नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

वहीं, श्री प्रतीक जैन को मंडलीय प्रबंधक (संचालन) के पद पर प्रोन्नति के उपरांत देहरादून मंडल में मंडलीय प्रबंधक (संचालन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निगम प्रशासन की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। आदेश पर प्रबंध निदेशक एवं महाप्रबंधक (प्रशासन/कार्मिक) के हस्ताक्षर हैं।

Advt.

Related Articles

Back to top button