उत्तराखण्डधर्म-कर्म
श्रीमद् देवी भावगत महापुराण कथा के समापन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग
देहरादून, 02 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून सहस्रधारा क्षेत्र के राजेश्वर नगर फेस 01 में महिला कल्याण समिति द्वारा आयोजित दिव्य श्रीमद् देवी भावगत महापुराण कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने व्यासपीठ पर विराजमान मुनिंद पीठाधीश्वर स्वामी रजिन्द्र महाराज के मुखारबिंद से कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, सुरेंद्र राणा, निरंजन डोभाल सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।