उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

गोरखा दशैं दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले का हुआ पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन

मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ तीन दिवसीय मेले का भव्यतम समापन, किया दीप प्रज्वलन

समारोह में पारंपरिक सांस्कृतिक संध्या-ए-महफिल में प्रस्तुत किए गए गोरखाली व नेपाली नृत्यों से जगमगा उठी संध्या, झूम उठे सभी मेहमान, सीएम धामी ने सराहा

नेपाल और भारत के साथ हमेशा रहा है रोटी और बेटी का रिश्ता : सीएम

देहरादून, 01 नवंबर 2026: वीर गोरखा कल्याण समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गोरखा दशैं दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले का आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामयी उपस्थिति में रविवार को भव्यतम समापन हो गया है I

दीप प्रज्वलन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मुख जय महाकाली… आ गयो गोरखाली… का सांस्कृतिक नृत्य मुख्य रूप से कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिस पर सभी झूम उठे I

इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच हमेशा ही रोटी और बेटी का अटूट रिश्ता रहा है मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखा समाज द्वारा देश के लिए कई बलिदान दिए गए हैं जो कि हमारे लिए बड़े गर्व की बात है उन्होंने यह भी कहा कि गोरखा समाज में समय-समय पर देश का साथ दिया और भारत को गौरवान्वित करने का काम किया I यूसीसी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य एक ऐसा प्रदेश है जिसने सर्वप्रथम इस यूसीसी को लागू किया, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा भी मुख्य है I मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे कई विकास कार्यों की भी उपलब्धियां को गिनाया I समारोह में विचार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नेपाल में जो हालात हुए हैं, ऐसे हालातो में केंद्र की नरेंद्र मोदी जी की सरकार हमेशा ही उनके साथ खड़ी है I हर संभव मदद नेपाल के साथ करने के लिए हम खड़े हैं I

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष कमल थापा ने अपने संबोधन में कहा कि गोरखा समाज ने सदैव ही देश और उसकी माटी के लिए बलिदान दिए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गोरखा समाज के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना एवं प्रशंसा भी की I इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज तथा प्रदीप बत्रा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे I समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गोरखा समाज में एक सुंदर संस्कृति समाहित है जो कि गर्व का विषय है I मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाली समाज के साथ सभी त्योहारों का संगम होता रहा है जो कि बड़े सौभाग्य की बात है I देश पर संकट आने पर गोरखा समाज का महत्वपूर्ण योगदान एवं बलिदान भुलाया नहीं जा सकता, इस महत्वपूर्ण योगदान को बुलाया नहीं जा सकता है I हम सभी एकता के सूत्र हैं और एक दूसरे के प्रति समर्पित हैं I भारत और नेपाल का रिश्ता भी रोटी और बेटी का है I

Advt.

स्थानीय गढ़ी कैंट स्थित विशाल महिंद्रा ग्राउंड में आयोजित इस तीन दिवसीय शानदार, भव्य एवं आकर्षक मेला महोत्सव के समापन अवसर पर कई जानी-मानी हस्तियां बतौर विशेष अतिथि के रूप में भी मौजूद रहीं, जिनमें मुख्य रूप से राज्यमंत्री धीरेन्द्र पंवार, नेपाल दूतावास के कार्यवाहक राजदूत डॉ. सुरेंद्र थापा, दून इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डीएस मान, मालसी क्षेत्र के पार्षद सुमेंद्र बोहरा, ब्रिगेडियर राम सिंह थापा, देहरादून कैंट के सीईओ अनंत आकाश, गोरखा कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री श्रीमती ज्योति कोटिया, परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री अभिषेक शाही, असम गोरखा विकास परिषद के अध्यक्ष प्रेम तमांग तथा वार्ड -1 मालसी क्षेत्र के पार्षद सुमेंद्र बोहरा सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गणेश वंदना, नेपाली समूह नृत्य, गुजराती, पंजाबी, नेवारी, कुकुरी और मयूर नृत्य सहित विभिन्न प्रस्तुतियों ने भारत और नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत तथा विविधता को मंच पर जीवंत किया। नेपाली कलाकारों और स्थानीय प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और उमंग का वातावरण बनाया।

महोत्सव के दौरान गोरखा समुदाय की परंपराओं, कला, संस्कृति और सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक समूहों और संस्थानों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। वीर गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा तथा समिति के अन्य सभी पदाधिकारियों ने मेला-महोत्सव के शानदार आयोजन में सहयोग देने वाले दानदाताओं, प्रायोजकों, कलाकारों, प्रतिभागियों, स्वयं सेवकों और उपस्थित जन समुदाय का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया I साथ ही समिति ने पुलिस-प्रशासन और सरकार की ओर से मिले सहयोग का भी आभार व्यक्त किया है I

वीर गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा ने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण, विभिन्न समुदायों के बीच आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना और आने वाली पीढ़ियों को अपनी परंपराओं से निरन्तर जोड़ना रहा है।

मेला-महोत्सव के अवसर पर मुख्य आयोजकगण वीर गोरखा कल्याण समिति के संरक्षक ई० मेग बहादुर थापा, संरक्षक सारिका प्रधान, मेजर बीपी थापा, मेजर अमर राई, अध्यक्ष कमल थापा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उर्मिला तमांग ,उपाध्यक्ष सूर्य बिक्रम शाही, महासचिव विशाल थापा, कोषाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी टेकु थापा, सचिव देविन शाही, सह-सचिव आशु थापा, सांस्कृतिक सचिव देव कला दिवान, सह-सांस्कृतिक सचिव करमिता थापा, संगठन मंत्री लोकेश बन, सोनु गुरूंग, सदस्यों में पूरन बहादुर थापा, यामु राना, शाहिल राणा, सोना शाही,ज्योति राना , बबिता गुरुंग,एनबी थापा, बुद्धेश राई, मीन गुरुंग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संयुक्त रूप से देवेंद्र शाही, संकल्प पंत तथा श्याम राणा मगर ने किया I

Related Articles

Back to top button