उत्तराखण्डधर्म-संस्कृतिराज्य

मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि के बाद भी रामलीला का श्री राम सेवक सभा द्वारा किया गया मंचन,अन्य स्थानों में नही हो पाई रामलीला

रिपोर्ट।ललित जोशी
नैनीताल 12 अक्टूबर । सरोवर नगरी व उसके आसपास भयंकर मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि होने के बाद भी श्री राम सेवक सभा ने रामलीला का मंचन जारी रखा।
जबकि अन्य स्थानों में बारिश व ओलावृष्टि के कारण रामलीला नही हो सकी। यहां श्री राम सेवक सभा में रामलीला का उद्घाटन नैनीताल की विधायक सरिता आर्या ने भगवान राम दरवार के चित्र में माल्या अर्पण कर पूजा अर्चना कर शुरुआत की। इस दौरान समिति सदस्य भीम सिंह कार्की,कैलाश जोशी,गोधन सिंह एवं आनंद बिष्ट द्वारा पात्र कलाकारों का मेकअप एवं वस्त्र आदि पहनाने में सहयोग कर रहे हैं। विधायक सरिता आर्य ने कहा श्री राम सेवक सभा में बालिकाएं भी किरदार निभा रही हैं। यह बहुत ही अच्छा है। अब हर जगह जहाँ जहाँ रामलीला का मंचन होता है वहाँ वहां बालिकाएं भी अब क़िरदार निभाने लग गई है। में उन बालिकाओं को वउनके माता पिता को साधुवाद देते हुए अपना आशीर्वाद देती हूं। साथ ही नवरात्र पर्व की भी सबको बधाई देती हूं।भगवान श्री राम सबके जीवन में खुशहाली लाये पूरा राज्य विकास की ओर अग्रसर हो।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारा राज्य आगे बढ़ रहा है में भगवान राम जी से यही आशीर्वाद माँगती हूँ। सबके जीवन में खुशहाली लाये और हमारे राज्य में खुशहाली रहे।
देर रात चली रामलीला मंचन में नटी सूत्रधार, नारद मोह,एवं भगवान श्री राम जन्म तथा माता सीता का जन्म होते हुए दिखाई दिया जहां अयोध्या एवं जनकपुरी में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी और लोग खुशी में नाचते झूमते हुए दिखाई दिये। साथ ही विश्वामित्र द्वारा राम लक्ष्मण याचना, ताड़का वध आदि कार्यक्रम देख कर देर रात तक जनता ठंड होने के वावजूद रामलीला देखती रही और कलाकारों का उत्साह वर्द्धन करते रही । रामलीला के दौरान कलाकारों ने दर्शकों की जमकर वाहवाही बटोरी।
इस अवसर पर श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महामंत्री जगदीश बवाड़ी, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी,प्रोफेसर ललित तिवारी, मिथिलेश पांडे, गिरीश भट्ट,भाजपा के मंडल अध्यक्ष नितीन कार्की,समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button