उत्तराखण्डधरना प्रदर्शन
‘लोकतंत्र बचाओ–वोट बचाओ’ आंदोलन के समर्थन में आप का प्रदर्शन कल
देहरादून,12 अक्टूबर। आम आदमी पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ–वोट बचाओ’ आंदोलन के समर्थन में मंगलवार, 13 अक्टूबर को जिला निर्वाचन कार्यालय देहरादून में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर महानगर अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया जाएगा।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी विपिन खन्ना ने बताया कि विरोध प्रदर्शन मंगलवार को प्रातः 11 बजे छह नंबर पुलिया स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय पर आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ‘लोकतंत्र बचाओ–वोट बचाओ’ आंदोलन के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करेंगे।