विकसित भारत संकल्प के साथ प्रदेशभर में निकली भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा
देहरादून 7 अक्टूबर । भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज प्रदेशभर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ तथा ‘विकसित भारत सेवा संकल्प सभा’ का भव्य एवं वृहद स्तर पर आयोजन किया गया।
पीएम मोदी के मार्गदर्शन को प्रेरणाकारी बताते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि विकसित भारत निर्माण में जुटने का आह्नान किया। जिसके लिए प्रदेश में चुनावी हैट्रिक को अहम बताते हुए पीएम द्वारा दिए मूल मंत्र “वी विल डू ईट” की भावना से कार्य करने का आह्वाहन किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सफ़लतापूर्वक 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश भर में इनमें हजारों कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान वर्चुअली जुड़े प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादाई संबोधन का लाइव प्रसारण प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों, ब्लॉक स्तर एवं विधानसभा क्षेत्रों में सुना व देखा गया।
पीएम के संबोधन को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा, पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा-साधना से समूचा देश प्रेरणा ले रहा है। जब से नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ली थी और तब से लेकर आज तक उन्होंने निरंतर जनसेवा, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण को ही प्राथमिकता दी है। 25 वर्षों का यह कार्यकाल ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ की अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने पीएम द्वारा दिए आज के उद्बोधन को अभूतपूर्व एवं प्रेरणादाई बताते हुए विकसित भारत निर्माण का सिद्धांत बताया। साथ ही जोर देते कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए उत्तराखंड को विकसित बनाना बेहद आवश्यक है। जिसके लिए हम सबको पीएम मोदी द्वारा दिए मूलमंत्र “वी विल डू ईट” की भावना से काम करना है। जिसमें देवभूमि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य निरंतर रखने का आग्रह किया।
राज्य के सभी 13 जिलों में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों एवं कैबिनेट मंत्रियों ने पहुंचकर इन कार्यक्रमों का नेतृत्व किया। जिसके क्रम में देहरादून में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी राम माधव एवं वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। उत्तरकाशी, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, टिहरी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट एवं कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने जनसभा को संबोधित किया। इसी तरह ऊधम सिंह नगर में प्रदेश सह-प्रभारी श्री अरविंद मेनन और कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा शामिल हुए। हरिद्वार में पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत। पौड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत, सांसद श्री अनिल बलुनी एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कमान संभाली। इसी तरह अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर एवं चमोली: कैबिनेट मंत्रियों श्रीमती रेखा आर्या, श्री खजान दास, श्री राम सिंह कैड़ा, सांसद अजय भट्ट एवं स्थानीय विधायकों ने यात्राओं व संकल्प सभाओं की अगुवाई की।
सभी कार्यक्रमों में संबोधन के पश्चात प्रदेश भर में उपस्थित जनसमूह को ‘विकसित भारत का संकल्प पत्र पढ़कर, देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की शपथ दिलाई गई। जिसके बाद शीर्ष नेतृत्व की अगुआई में दीप प्रज्ज्वलित कर, संबंधित जनपदों में सेवा ज्योति यात्रा निकाली है